छिबरामऊ(कन्नौज)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय के खेलकूद मैदान में बीईओ सुनील कुमार दुबे ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सौ मीटर दौड़ में नेहा अव्वल रहीं।
सौ मीटर दौड़ में नेहा प्रथम, अंकिता द्वितीय व रेशू तृतीय, दो सौ मीटर दौड़ में पारुल प्रथम, सानिया द्वितीय, कंचन तृतीय, चार सौ मीटर दौड़ में साधना प्रथम, अंकिता द्वितीय, मोहिनी तृतीय, छह सौ मीटर दौड़ में साधना प्रथम, अंकिता द्वितीय व अर्चना तृतीय स्थान पर रहीं।
चक्का फेंक में साधना प्रथम, अंकिता द्वितीय व अर्चना तृतीय रहीं। ऊंची कूद में साधना प्रथम, हेमा द्वितीय, अंकिता तृतीय रहीं। साधना और रेशू की टीम के बीच हुई कबड्डी प्रतियोगिता में साधना की टीम ने जीत हासिल की। खो-खो प्रतियोगिता में शिवा की टीम ने पारुल की टीम को हराया।
बीईओ सुनील कुमार दुबे ने विजेता प्रतिभागिता को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ कुछ समय खेलने के लिए जरूर निकालना चाहिए। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनूप मिश्रा, राजपाल शाक्य, संजीव, विद्यालय की प्रभारी वार्डेन अरुण शुक्ला, कविता कटियार, शशिमाया शुक्ला, शारजा बानो, इसमत उस्मान, अरुणा कुमारी सहित विद्यालय की सभी छात्राएं मौजूद रहीं।