फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरे के मरीज बढ़े, नहीं पहुंचे डाक्टर

Sun, 09 Apr 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
रमजनापुर गांव में खसरे से पीड़ित परिवार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सदर विकास खंड के गांव रमजनापुर में खसरा के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ित मरीजों का चेकअप व दवाइयों का वितरण नहीं किया। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की माने तो गांव में नियमित सफाई न होने से खसरा रोग फैला है। सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत में नियुक्त है, लेकिन वह नियमित नहीं आता है। खसरे से छविराम, नन्हीं, रेशू, सुधीर, छोटू, अनुपम, शिवा, दीक्षा, प्रतीक्षा, रुचि, राधा देवी, कृष्णा, भजनलाल आदि पीड़ित हैं। पीड़ितों ने बताया कि एक पखवारे से ग्रामीण इस बीमारी से ग्रसित है। गांव में नियमित सफाई न होने से रोग बढ़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि मामले की सूचना आशा व आंगनबाड़ी को दी जा चुकी है।

ग्राम प्रधान पति कुशलपाल सिंह बघेल का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को मामले की सूचना दी गई थी। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से फार्मासिस्ट जितेंद्र कटियार मामले की हकीकत जानने के लिए पहुंचे तो उनको ग्रामीण खसरे से पीड़ित मिले। उन्होंने कहा कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीम आएगी। इसके अलावा पीड़ित लोगों के बीच दवाई का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें