फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा वाचक से बदमाशों ने नगदी, मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। कथा सुनाकर देर रात साइकिल से घर लौट रहे कथा वाचक से बाइक सवार बदमाशों ने सात सौ रुपये व मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर बदमाशों का पीछा किया। यह हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

तालग्राम के गढ़वा टोला निवासी पंडित अजय कुमार दुबे पुत्र शंभूदयाल ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि वह गुरुवार देर रात गुरसहायगंज के महोना गांव से कथा कहकर साइकिल से घर लौट रहे थे। तालग्राम तेराजाकेट मार्ग पर मायापुर्वा के सामने बबूल के जंगल में बाइक सवार तीन युवकों ने रोककर इंदरगढ़ का रास्ता पूछा। वह साइकिल से उतरकर रास्ते की जानकारी देने लगे। तभी युवकों ने मोबाइल व कथा में मिले 700 रुपये छीन लिए। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मार देने की धमकी दी।
शोर मचाने पर निकवा कट पर दुकान रखे दुकानदार दौड़ पड़े। पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घेराबंदी की। बदमाश भाग निकले। तहरीर के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें