चपुन्ना(कन्नौज)। आर्थिक तंगी के चलते युवक ने गांव के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम जरियापुर में गांव के बाहर पेड़ से फांसी के फंदे पर ग्रामीणों ने सुरजीत (34) पुत्र महावीर के शव को लटकता हुआ देखा। इन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतारा गया।
ग्रामीणों ने बताया कि सुरजीत अहमदाबाद की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसकी मौत का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रहा है। सुरजीत के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। सुरजीत के शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस संबंध में सौरिख थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है।