कन्नौज। शिक्षक नेताओं ने प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक स्तरीय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। जिलाध्यक्ष ने सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी सदस्यों को सौंपी है। सदस्यता अभियान 21 मार्च से 15 अप्रैल तक चलेगा।
जिलाध्यक्ष उदय नरायन यादव ने सदस्यता अभियान के पदाधिकारियों को नामित करदिया है। जलालाबाद ब्लाक में मनोज यादव, डीएस चौहान, आलोक कुमार कनौजिया, नीरेन कुमार, विनय कुमार, समरथ सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। गुगरापुर ब्लाक में आशीष मिश्रा, रामशरन, मो. समीद, आशीष शुक्ला, तालग्राम में संजीव राजपूत, अभिजीत यादव, नजर नियाजी, अनुराग कुशवाहा, अभिषेक सिंह, योगेंद्र कुमार, सौरिख में राहुल मिश्रा, राहुल वर्मा, उदयभान सिंह यादव, तेज सिंह पाल, गौरव अवस्थी, किशोर कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। छिबरामऊ में अनूप मिश्रा, राजेश पाठक, मुनीश कुमार गुप्ता, केके यादव, ओमकार यादव, कन्नौज में विजय सिंह कटियार, मोहित दुबे, उपेंद्र यादव, अतुल कुमार, राहुल कटियार, सवेंद्र द्विवेदी, सुनील तिवारी, जितेंद्र कटियार, पवन शुक्ला, हसेरन में उमेश मिश्रा, अशोक प्रजापति, रावेंद्र वर्मा, ओम प्रकाश पांडेय, सूर्य प्रताप सिंह यादव को जिम्मेदारी मिली है। उमर्दा में अजय यादव, धर्मेंद्र यादव, रावेंद्र राजपूत, रमाकांत यादव, श्रीनाथ वर्मा, कृष्ण चंद्र यादव, विमल चंद्र यादव, अहमद हुसैन को जिम्मेदारी दी गई है।