फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से किशोर की मौत, दो भाई गंभीर

विज्ञापन
राहुल की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
गुगरापुर(कन्नौज)। एलटी लाइन से घर का केबल जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। सगा और चचेरा भाई गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने इन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को बगैर सूचना दिए परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली इलाके के नौरंगपुर गांव निवासी छक्कू लाल दोहरे के यहां आंधी के दौरान केबल खराब हो गया था। छक्कू लाल नया केबल लाए थे। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे 18 वर्षीय रमन, 15 वर्षीय छोटे भाई राहुल और ताऊ रामेंद्र के 18 वर्षीय बेटे आलोक के साथ पोल से केबल जोड़ रहा था। सपोर्ट के लिए केबल के साथ बांधा गया तार एलटी लाइन से छू गया। इससे करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से राहुल की मौत हो गई। रमन और आलोक गंभीर रूप से झुलस गए। इससे परिवार में कोहराम मच गया। आलोक और रमन को गुरसहायगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए शनिवार को राहुल का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें