तालग्राम ऑल इंडिया कुरैशी फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जुनैद कुरैशी ने रसूलाबाद निवासी शीबू कुरैशी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। शीबू कुरैशी ने बताया कि वह संगठन की ओर से लड़कियों की शादी, बच्चों को शिक्षा की आवाज उठाएंगे।
इस मौके पर शफीफ अंसारी, हाफिज इंतजार कुरैशी, शानू कुरैशी, रहीश अंसारी, अंकित यादव, अभय सक्सेना और दिलशाद कुरैशी मौजूद रहे।