फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग ने कांशीराम कालोनी में फिर किया अंधेरा

विज्ञापन
विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते कांशीराम कालोनी के लोग। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। लाखों रुपये का बिजली बिल बकाया होने पर विभाग ने कांशीराम कालोनी की बिजली काट दी है। इससे नाराज कालोनी वासियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुधवार को सभी लोग तहसील परिसर में धरना देंगे।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी के 52 ब्लाकों में 11 सौ परिवार रहते हैं। सभी का बिजली बिल लंबे समय से बकाया है। वसूली के लिए एक बार केबल ट्रांसफार्मर से कटवा दी गई है। कालोनी के जाकिर, ऋषि कुमार, विजय, संपत, राजीव, मोहित खां, जवाहर लाल का कहना है कि लॉकडाउन से पहले बिजली विभाग को तीन सौ रुपये बिजली का बिल अदा करते आए हैं, जिसकी रसीदें भी हैं। विभाग ने इन्हें फर्जी बताते हुए लाखों रुपये के बकाया का नोटिस थमा दिया। बुधवार को कालोनी के लोग एकजुट होकर बिजली विभाग के खिलाफ तहसील परिसर में धरना देंगे। इस मौके पर अवधेश कुमार, ओम वर्मा, आदेश, रिजवान, राजकुमार, अनमोल, नीलू, अर्जुन, राजू, रहीश, सुषमा, रूपा, सत्यवती, रीना सहित कई लोग मौजूद रहे।
एसडीओ राहुल सिंह का कहना है कि कांशीराम कालोनी के लोगों पर लाखों रुपये का बिल बकाया है। अक्तूबर माह में कटी बिजली दीपावली त्योहार के चलते जोड़ दी गई थी। फिर भी किसी ने बकाया जमा नहीं किया। अब बिल जमा न होने तक केबल नहीं जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें