फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज-टू-आगरा बस सेवा शुरू

Sat, 30 Jul 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सदर विधायक अनिल दोहरे, ब्लाक प्रमुख व मौजूद स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र यादव व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज। कन्नौज से आगरा व उसके बीच में किसी भी स्टेशन तक का सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। शनिवार से आगरा जाने के लिए रैपिड लाइन बस सेवा शुरू कर दी गई है। सुबह आठ बजे सदर विधायक ने बस को झंडी दिखाकर आगरा के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


रैपिड लाइन बस सेवा शनिवार से शुरू हुई। सदर विधायक अनिल दोहरे ने सुबह आठ बजे बस को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इससे कन्नौज से आगरा की ओर से आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र यादव ने बताया कि यह बस प्रतिदिन सुबह आठ बजे कन्नौज से जाएगी।

बस कन्नौज से छूटने के बाद गुरसहायगंज, छिबरामऊ, बेवर, मैनपुरी, शिकोहाबाद व फिरोजाबाद में स्टाप लेगी। इससे करीब साढ़े चार घंटे में यात्री कन्नौज से आगरा पहुंचेंगे। उन्होेंने बताया आगरा से कन्नौज आने के लिए आगरा बस अड्डे से यही बस शाम चार बजे मिलेगी।
विज्ञापन


वहां से छूटने के बाद वहीं स्टाप लेते हुए शाम करीब नौ बजे बस कन्नौज पहुंचेगी। इस मौके पर एआरएम कमाल खान अहमद, यातायात अधीक्षक एसएन सचान, यातायात निरीक्षक राजेश कुमार, एसएसआई नीलम शर्मा, सदर ब्लाक प्रमुख नीलू यादव, संजय दुबे, संजू कटियार आदि रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें