ोटो 18सीएचबीपी51: मामले की जानकारी लेते कोतवाल जयप्रकाश शर्मा। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। कबाड़ मजदूर का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर कोतवाली में हंगामा किया।
विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ऐंचापुर खरौली निवासी कृपाल सिंह (45) सराय दायमगंज स्थित वेदप्रकाश राठौर की कबाड़ की दुकान पर मजदूरी करता था। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने विजई नगला रोड स्थित नीम के पेड़ में उसका शव रस्सी के फंदे से लटका देखा।
जानकारी पाकर कोतवाल जयप्रकाश शर्मा, चौकी इंचार्ज ब्रजपाल सिंह पहुंचे और शव को उतरवाया। कृपाल सिंह लगभग एक माह पहले ही हरदोई की जेल से जमानत पर छूटा था। वह ऑटो चोरी के आरोप में जेल गया था।
15 दिन पहले ही कबाड़ की दुकान पर काम करना शुरू किया था। पत्नी मायके में रहती है। बेटे की मौत लॉकडाउन में हो गई थी। जानकारी मिलने परिजन कोतवाली पहुंचे। हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर कार्रवाई की मांग की।
भाई रामकृपाल ने बताया कि उसके भाई की हत्या करने के लिए गांव के एक युवक ने जमानत कराई थी। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।