फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : पत्नी की पिटाई कर डेयरी संचालक फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
फोटो:12: राहुल बाजपेई फाइल फोटो - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के डाक बंगला रोड निवासी डेयरी संचालक का पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी की पिटाई कर उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आंगन में फंदा लगाकर जान दे दी। शव लटकता देख परिवार में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे की मौत से बुजुर्ग दंपती बेहोश हो गए।
विज्ञापन

शहर के डाक बंगला रोड हर्षवर्धन नगर सरायमीरा निवासी राहुल बाजपेयी (36) चौधरियापुर गांव में डेयरी चलाता था। बुधवार की रात करीब 11 बजे उसका पत्नी शीलू से विवाद हो गया। पत्नी की पिटाई राहुल ने उसे कमरे में बंद कर दिया। आंगन के किचन में लगी खिड़की में फंदा डालकर राहुल ने आत्महत्या कर ली। दूसरे कमरे में बुजुर्ग पिता लक्ष्मी नारायण और मां लेटी थीं।
बृहस्पतिवार की सुबह जब शीलू ने फंदे पर पति का शव लटकता देखा तो शोर मचाया। राहुल घर का इकलौता बेटा था। शव देखते ही बुजुर्ग दंपती बेहोश हो गए और उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

पत्नी ने पुलिस को बताया कि विवाद के बाद पति ने उसे पीटकर कमरे में बंद कर दिया। इस पर वह कमरे में सो गई। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसी आधार पर कार्रवाई होगी।
पहली पत्नी ने भी की थी आत्महत्या
डेयरी संचालक राहुल की पहली शादी प्रिया से हुई थी। 2018 में पत्नी प्रिया ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद 2019 में उसने परिजनों की मर्जी के खिलाफ शीलू से शादी की थी। पहली पत्नी से दो बच्चे और दूसरी से एक बच्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें