फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज सदर में भरे गए पांच पर्चे

Sat, 06 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विकास खंड में ब्लाक प्रमुख पद को लेकर पांच प्रत्याशियों ने आरओ के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए। जांच के दौरान सभी पर्चे वैध पाए गए।
विज्ञापन


सदर विकास खंड में आशीष पुत्र प्रभूदयाल ने एक सेट में नामांकन दाखिल किया। उनके प्रस्तावक रामेंद्र सिंह व अनुमोदक शिवनाथ बने। लड़ैता पत्नी तेज सिंह ने पर्चा भरा। उनके प्रस्तावक समरपाल व अनुमोदक रामप्यारी बनी। वीरपाल यादव उर्फ नीलू यादव ने एक सेट में नामांकन दाखिल किया।

उनके प्रस्तावक शमशाद शेख व अनुमोदक प्रियेश कुमार सिंह बने। वीरेंद्र ने एक सेट में नामांकन दाखिल किया। उनके प्रस्तावक कृष्ण कुमार व अनुमोदक अजय सिंह रहे। पांचवें उम्मीदवार के रूप में अमित कुमार ने आरओ के समक्ष नामांकन दाखिल किया। प्रस्तावक सुमन देवी व अनुमोदक उपासना रही।
विज्ञापन


एआरओ राजेश बघेल ने बताया कि जांच के दौरान सभी पर्चे वैध पाए गए। नाम वापसी का समय शनिवार को सुबह ग्यारह बजे से तीन बजे तक है। उधर, चपुन्ना विकास खंड परिसर में चल रहे नामांकन के दौरान राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल व हसेरन के ब्लाक प्रमुख दिगंबर सिंह यादव एक ही कार पर सवार होकर अपनी कार समेत अंदर घुस आए।
विज्ञापन


गेट पर तैनात पुलिस बल की उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं हुई। बाद में परिसर में मौजूद तहसीलदार ऋषिकांत राजवंशी ने मंत्री की कार को परिसर से बाहर निकाला। एसओ प्रेमचंद्र कुरील ने गेट पर पहुंचकर तत्काल ही बैरीकेडिंग लगवा दी, जिससे अन्य कोई वाहन अंदर न दाखिल हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें