फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रतियोगिताओं से बढ़ती प्रतिस्पर्धा’

Sat, 06 Feb 2016 12:36 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद चंद्रभान सिंह मेमोरियल एकेडमी में शुक्रवार की शाम वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय मंगल शर्मा, विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर सुनील शुक्ला, एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पेश कर अभिभावकों व अतिथियों का मन मोहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान  अपनी क्षमता का लोहा मनवाने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना के साथ की। वीर शिवाजी की विजय उमंग दिखाते हुए मलहारी गीत पर सामूहिक नृत्य पेश किया गया।

दक्षिण भारत की संस्कृति से परिचित कराते भारत नाट्यम नृत्य प्रस्तुत हुआ। छात्र-छात्राओं ने पश्चिम बंगाल में मां दुर्गा की आराधना करते हुए, बुंदेलखंड की वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के चरित्र को दर्शाते हुए, राजस्थान के राजस्थानी नृत्य पेश किया। गुजराती, असम से बैम्बू, पंजाब का भांगड़ा तथा वेस्टर्न नृत्य छात्रों ने पेश किए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले विशाल भदौरिया, पवन गुप्ता, अभय त्रिवेदी, कामाक्षी, अंकित राजपूत, अभिषेक, हर्ष दीक्षित, साक्षी सिंह, गौरवी कटियार, जाहन्वी, प्रशांत को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में शारीरिक प्रदर्शन करने वाले प्रांशू पटेल, प्रिंस, निर्भय, धीरेंद्र, जनमेजय, अंजली, अनुष्का, अंजली, सूर्या, मयंक, सुमित, अभय, ऋषभ, प्रवीन, सुदीप, सूरज गौतम सहित अन्य छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए।

इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ती है। उनमें आगे बढ़ने की जिज्ञासाओं का जन्म होता है। यह जिज्ञासाएं उनको मंजिल तक पहुंचाने में कारगर साबित होती है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य आदेश सिसौदिया, प्रबंधक ग्रीशभान सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान मेजर एनसी टंडन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें