फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आईजीआरएस रैंकिंग में कन्नाैज पुलिस सूबे में पहले पायदान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवेंस रिड्रेसल सिस्टम) की ताजा रैंकिंग में इत्रनगरी की पुलिस ने नवंबर माह में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। शत-प्रतिशत अंक पाकर पुलिस ने सभी थानों में बढ़त बनाई है। एसपी ने बताया कि शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बाद यह सफलता हासिल हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जनपद के 11 थानों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के थानों की रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आईजीआरएस रैंकिंग में नवंबर माह में नंबर वन बने हैं। यह पुलिस टीम के समर्पण और सतत निगरानी का परिणाम है।
एसपी ने बताया कि शासन की ओर से पीड़ितों की समस्याओं का पारदर्शी ढंग से निराकरण करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह भी आवश्यक है कि पीड़ितों की समस्या का समाधान स्थानीय थाने में ही कर दिया जाए ताकि किसी भी शिकायतकर्ता को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का शासन के मंशानुरूप गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण कराया गया। जनपद पुलिस आगे भी प्रत्येक क्षेत्र में इसी तरह से निरंतर कार्य करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें