फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन से दाल-चावल की मांग, पूड़ी-सब्जी खाने से इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। श्रीराम रिसोर्ट में बनाए गए क्वारंटीन वार्ड में रह रहे गोंडा बस्ती के लोगों ने दाल चावल की मांग करते हुए पूड़ी सब्जी खाने से इंकार कर दिया। पांच दिनों से नमकीन व बिस्कुट खाकर समय व्यतीत कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन की घोषणा के बाहर से आए लोगों क्वारंटीन वार्डों में रोक दिया गया था। पांच दिन पहले घर लौट रहे गोंडा बस्ती के 15 मजदूरों को श्रीराम रिसोर्ट में रोक लिया गया था। समाजसेवियों व प्रशासन द्वारा इनके लिए भोजन में पूड़ी सब्जी की व्यवस्था करवाई। पहले दिन तो इन लोगों ने भोजन कर लिया लेकिन दूसरे दिन से ही दाल या सब्जी के साथ चावलों की मांग शुरू कर दी। पांच दिन बीत चुके हैं यह लोग भोजन ग्रहण करने की बजाय नमकीन व बिस्कुट से काम चला रहे हैं। एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि क्वारंटीन किए गए मजदूरों की मांग पर उनके लिए चावल की व्यवस्था करवा दी गई है। जब तक वह वार्ड में रूकेंगे उनकी रूचि के अनुरूप भोजन मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें