फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जमातियों के सैंपल के नमूने फेल, दोबारा भेजे जाएंगे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दिल्ली की निजामुद्दीन तब्लीगी जमात से जुड़े 11 लोगों में सात के लखनऊ भेजे गए सैंपल फेल हो गए। इससे अब स्वास्थ्य विभाग की इनके दोबारा सैंपल भेजेगा।
विज्ञापन

शहर के मक्का मस्जिद में मिलेने के बाद कोरोना की जांच के लिए भेजे गए सैंपल में चार की जांच रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद बाकी सात की रिपोर्ट नहीं आ सकी है। इन सात जमातियों की कोरोना जांच के लिए सैंपल दोबारा भेजा जाएगा। नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डा. केसी राय ने बताया 11 तब्लीगी जमात दिल्ली से 21 मार्च को कालिंद्री ट्रेन से जिला मुख्यालय पहुंचे थे। शहर की मक्का मस्जिद में इनको गोपनीय तरीके से ठहराया गया था। इसकी जानकारी होने पर जिला प्रशासन ने 31 मार्च को इनकी जांच की तो ये सभी पकड़े गए। जिला अस्पताल की टीम से कराई थी। इसके बाद सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप के निर्देश पर मेडिकल कालेज की टीम ने सभी 11 जमातियों के सैंपल लेकर लखनऊ जांच के लिए भेजा। पांच दिन के दौरान चार जमातियों की ही रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं, बाकी सात लोगों की रिपोर्ट नहीं आई। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी की जांच दोबारा कराने का निर्णय लिया है। इन सभी का सैंपल लेकर दोबारा जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें