फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 किमी नहर 8 माह से सूखी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। तरिहा सकरावा माइनर (नहर) पांच माह से सूखी पड़ी है। पानी न छोड़े जाने से करीब 12 गांवों के किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। अपनी इस समस्या को लेकर करीब 50 किसान पूर्व सांसद और सपा नेता रामबख्श सिंह वर्मा के साथ बुधवार को तहसील पहुंचे और तहसीलदार अभिमन्यु कुमार को ज्ञापन देकर किसानों की समस्या बताई। उन्होंने तीन दिन में पानी न आने पर किसानों के साथ तहसील में धरने की बैठने की चेतावनी भी दे डाली।
विज्ञापन

28 किलोमीटर लंबे तरिहा सकरावा माइनर रामनगर से जरियापुर तक जाती है। 28 किलोमीटर लंबी इस माइनर से करीब 20 हजार हेक्टेयर खेतों की सिंचाई की जाती है। माइनर से करीला, सदरपुर, पट्टी, नरहा, हविलिया, बीबीपुर, ऊमरपुर, पलाहार, उमराहार, लठोगर, रसूलपुर, चकैन, सकरावा समेत लगभग 12 गांवों के ज्यादातर किसान खरीफ में धान की खेती करते हैं। किंतु पांच महीने से माइनर में पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं। पूर्व सांसद रामबख्श वर्मा ने बताया कि साल 2017 से लेकर जनवरी 2020 तक माइनर में कभी कभार ही पानी छोड़ा गया।
पांच महीने से तो पानी आया ही नहीं है। पूर्व सांसद ने चेतावनी दी कि अगर तीन दिन में माइनर में पानी नहीं छोड़ा गया किसानों के साथ तहसील में धरना देने को मजबूर होंगे। किसान शिवपाल सिंह,अवधेश सिंह, कृपाल सिंह और राकेश बाबू ने बताया कि धान की पौध तैयार है लेकिन पानी न होने से रोपाई नहीं हो पा रही है। किसानों का कहना था कि बारिश भी नहीं हो रही है, अगर माइनर में पानी न आया तो धान की पौध बेकार हो जाएगी। ज्ञापन देने वालों में सपा नेता आलोक वर्मा, अरविंद सिंह, कृष्णपाल, जगवेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, मनोज सैनी, सर्वेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र और विक्रम समेत करीब 50 किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें