फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में 1500 रुपये में कोरोना जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। अब मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच के लिए 15 सौ रुपये देने होंगे। बुधवार को कोरोना जांच के लिए आई ट्रूनेट मशीन सांसद सुब्रत पाठक ने फीता काटकर विधिवत रूप से चालू कराई। प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने कहा कि कोरोना जांच के लिए पंद्रह सौ रुपये शुल्क तय किया गया है।
विज्ञापन

माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव त्रिपाठी ने कहा कि मशीन मिलने से कोरोना जांच का ग्राफ बढे़गा, जो मरीज आएंगे उनकी जांच कराई जाएगी। एक बार में मशीन में चार लोगों के सैंपल लगाकर जांच की जा सकती है। सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि सरकार कोरोना को लेकर गंभीर है। सरकार जल्द ही कोरोना पर विजय हासिल कर लेगी। मौके पर सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. प्रियदर्शी, डॉ. जय प्रकाश समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें