फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर कीचड़, गलियां लबालब

विज्ञापन
kannauj news - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम। स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही से विकास खंड तालग्राम के गांवों में क्लीन इंडिया,ग्रीन इंडिया का सपना दम तोड़ रहा है। बारिश ने पंचायतों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। सफाई कर्मियों की तैनाती के बाद भी नालियां बजबजा रही हैं। इससे जलभराव हो रहा है। गांवों में चारों तरफ गंदगी का नजारा है। प्रधान और सचिव अपनी जिम्मेदारी से बचते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लाक इलाके के गांवों की हालत ठीक नहीं है। यहां साफ-सफाई व्यवस्था गड़बड़ है। पानी के निकास का भी इंतजाम नहीं है। इससे बरसात में जलभराव हो गया है। वहीं बीडीओ उपेंद्रनाथ खरवार का कहना है कि संबधित ग्राम पंचायत सचिव को गांव भेज कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। बरसात में पंचायतों में जलभराव नहीं होने दिया जाएगा।
पहलपुर्वा में मकानों के गिरने का डर
नैपालपुर ग्राम पंचायत के पहलपुर्वा में पिछले 20 घंटे से गली में पानी भरा हुआ है। नालियां चोक होने से रविवार शाम हुई बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। सिद्धनाथ, मूलचंद्र, अमर सिंह, भजनलाल, राजेश, बृजभूषण, देवेंद्र सिंह, शीतल, सोनी, चंद्रकली, अनीता नेहा, सुशील ने ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन कर हंगामा काटा। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान ने नालियां बंद करा दी हैं। इससे पानी घरों में घुसने से मकान गिरने का डर है। सिद्धनाथ का चबूतरा पानी भरने से ढह गया है। जलभराव की समस्या का समाधान न हुआ तो डीएम दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

रनवां में नहीं आ रहे सफाई कर्मी
विकास खंड के रनवां गांव में सालों से सफाई कर्मी नहीं आया है। गांव के रमेशचंद्र, प्रेमचंद्र, सुरेंद्र, विमलेश, महावीर ने बताया कि सफाई कर्मी के न आने से गांव के अंदर कूड़े के ढेर लगे हैं। बारिश में गांव के लोगों के चेहरे से मुस्कान गायब हो जाती है। गंदगी और कीचड़ के कारण आने-जाने में परेशानी होती है। शिकायत के बाद भी कोई अधिकारी सुनने वाला नहीं है।
दलापुर्वा में संक्रमण का खतरा
अमोलर के दलापुर्वा गांव में नालियों के अभाव में बरसात का पानी उफना कर गलियाें में बहता है। नारायण, विजय, रवि, रामशंकर, शांति का कहना है कि कीचड़ से होकर निकला मजबूरी है। सिल्ट के जमा होने से फिसल कर लोग चुटहिल हो रहे हैं। पानी निकासी और साफ सफाई की कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई। किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

kannauj news- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें