फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से जन जीवन बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। अमोलर उपकेंद्र से शुक्रवार की रात कई गांवों में दो घंटे ही बिजली आई। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है। रात में कटौती बंद करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

बिजली के लोकल फाल्ट के चलते अमोलर क्षेत्र के लोगों को आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। बारिश न होने से उमस भारी गर्मी में बिजली ही सहारा है। अघोषित कटौती और फाल्ट से उपभोक्ताओं की रात की नींद और दिन का चैन छिन गया है। रोस्टिंग के नाम पर कई-कई घंटे बिजली बंद रहती है। ऐसे में रात जाग कर कटती है। राजेश कुमार, श्रवण कुमार, रावेंद्र सिंह यादव, गुंजन, दिनेश, रामचंद्र, अशोक ने कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति की मांग की है।
जेई को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि फाल्ट होने पर तुरंत दुरुस्त कराएं। शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनुभव श्रीवास्तव, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें