तालग्राम(कन्नौज)। सौरिख-तालग्राम मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में बाइक सवार वृद्धा की मौत हो गई। बेटा और पौत्री घायल है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस को बिना सूचना दिए परिवार के लोग शव लेकर चले गए।
औरैया जिले के थाना बेला के झबरा गांव निवासी विश्राम सिंह शाक्य(30) शनिवार सुबह दस बजे के करीब चचेरी भतीजी अंजली(17) पुत्री शिवनाथ और मां रामदेवी(70) को बाइक से थाना तालग्राम के ऊमरपुर गांव में पथरी की झाड़ फूंक के लिए ओझा (भगत) के पास लेकर जा रहे थे। चौखटा गांव की पुलिया के पास कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक गड्ढे में गिर गई। तीनों लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजा। यहां रामदेवी को मृत घोषित कर दिया गया। अंजली को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। रामदेवी के तीन बेटे संजय, अवनीश और विश्राम हैं। युवक हेलमेट लगाए था।