फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। घर से लापता युवक का शव झाड़ियों में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के अगौस गांव निवासी सोनू द्विवेदी (32) खेती करते थे। यह गुरुवार शाम घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे। शाम को काफी देर तक नहीं लौटे। परिजनों की तलाश में पता नहीं चला। शुक्रवार शाम करीब चार बजे जदेपुर्वा गांव के पास ग्रामीण अपने पशुओं को चराने निकले। यहां झाड़ियों के पास शव देखा। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि थानाध्यक्ष से पता चला है कि युवक शराब के नशे में बैठा था। वहां से निकलने वालों को गालीगलौज कर रहा था। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें