फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में महिला की फांसी लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शादी के दो माह में महिला की संदिग्ध हालत में फांसी लगने से मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली इलाके के गांव तेरामल्लू निवासी शीला(22) पत्नी रामवीर की संदिग्ध हालात में फांसी लगने से मौत हो गई। पति ने बताया कि पत्नी किसी बात से नाराज थी। इसी से मकान के कमरे में फांसी लगा ली। जानकारी पर परिजनों ने किसी तरह उतारा। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दो माह पहले शादी हुई थी। परिजन महिला के मायके पक्ष के लोगों के आने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें