फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण के लिए जेल पहुंचे जिला जज, बंदियों से हुए रूबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जनपद न्यायाधीश विरजेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को जिला जेल अनौगी का प्रशासनिक अफसरों के साथ निरीक्षण किया। यहां बंदियों से रूबरू हुए। साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की सीख दी। रसोई घर में गंदी चादर पर रोटी रखी जाते देख नाराजगी जताई। जेल अधीक्षक से कहा कि पाकशाला में साफ चादर होनी चाहिए।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश के साथ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मवीर सिंह, जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा भी रहे। जनपद न्यायाधीश ने बंदियों से सुविधाओं की जानकारी ली। भोजन के संबंध में पूछा। महिला बैरक में माया देवी ने बताया कि बच्चे छोटे हैं। पति को किसी ने जहर देकर मार दिया है। जानवरों को भी जहर दे दिया। इस पर जनपद न्यायाधीश ने एसपी से जांच कर कार्रवाई के लिए कहा।
बंदी नितिन ने कहा कि शुक्रवार को आपरेशन होना है। सुरक्षा नहीं दी जा रही है। सजायाफ्ता कैदी अजय सिंह उर्फ मिंटू ने प्रार्थना पत्र देकर फैसला करने का अनुुरोध किया। आगामी तारीख पर फैसले के लिए कहा गया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक, जिला सूचना अधिकारी व अन्य जेल कर्मचारी व चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें