गुरसहायगंज(कन्नौज)। खनन कर रही जेसीबी मशीन और तीन ट्राली पीली मिट्टी से भरे ट्रैक्टर पुलिस ने कब्जे में ले लिए। इस दौरान इनके चालक भाग निकले। पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर रिपोर्ट खनन विभाग को भेज दी है।
तेराजाकेट-मलिकपुर मार्ग पर अवैध रूप से पीली मिट्टी का खनन होने की जानकारी पर कोतवाली के एसआई श्रीराम पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही खनन कर रहे लोग भाग निकले। पुलिस ने मौके से जेसीबी मशीन और पीली मिट्टी से लदीं तीन ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ले लीं। सभी वाहनों को कोतवाली में खड़ा करा दिया गया।
एसआई श्रीराम पटेल ने बताया कि अवैध रूप से खनन की सूचना मिली थी। छापा मारा गया तो जेसीबी मशीन, तीन ट्रैक्टर ट्राली पीली मिट्टी मिली है। वाहनों को सीज कर दिया गया। अवैध खनन की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है। कार्रवाई की जाएगी।