छिबरामऊ। पाइप लाइन को लेकर विवाद के बाद दबंगों ने छात्राओं को परेशान करना शुरू कर दिया। इससे छात्राओं ने कोचिंग जाना बंद कर दिया है।
रामपुर बैजू निवासी युवती ने बताया कि पिता सर्वेश सिंह यादव सेना में हैं। वह मेरठ में तैनात हैं। घर पर मां व दो बहनें रहती हैं। कुछ दिन पहले दो युवकों से पानी निकासी को लेकर विवाद हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की थी। इसके बाद से आरोपी उसे व बहन को परेशान करते हैं। छींटाकशी से परेशान होकर घर से निकलना बंद कर दिया है। पीड़ित की मां ने बताया कि युवकों पर कार्रवाई नहीं हो रही। बेटियों का भविष्य चौपट हो रहा है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। परेशान किए जाने की शिकायत नहीं की गई। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।