फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालग्राम इलेवन ने जीता दूसरा लीग मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। हरपल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच में तालग्राम इलेवन ने मिरगांवा एकादश को हराकर 11 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी के पास खेल मैदान में शुरू टूर्नामेंट के दूसरे मैच में तालग्राम इलेवन के कप्तान फिरोज खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मध्य क्रम के बल्लेबाज इमरान खान ने चार छक्के व दो चौकों की मदद से 41 रन बनाए। पूरी टीम 15 ओवर में 123 रन बनाकर आल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी मिरगांवा एकादश के प्रारंभिक बल्लेबाज शाहरुख खान ने 19 गेंदों पर चार छक्के, दो चौकों की मदद से 48 रन और कप्तान महमूद खान के 30 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

लेकिन, हार नहीं टाल सके। पूरी टीम 112 रन पर आउट हो गई। इमरान के 41 रन दो विकेट की बदौलत मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। बदीउद्दीन अंसारी और अतमस कादरी ने अंपायरिंग की। इस मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक उवैस खान, संयोजक विपिन सैनी, शिक्षक उरूज आलम, लखन, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें