फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू नेताओं की सूचना पर एसडीएम ने कराया गेहूं सील

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। एफसीआई केंद्र पर किसानों का गेहूं तौल से अधिक लिए जाने की सूचना पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने हंगामा कर दिया। इसकी जानकारी एडीएम व एसडीएम को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम देवेश गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर गेहूं को सील करवाया।
विज्ञापन

सोमवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति के एफसीआई गेहूं खरीद केंद्र पर किसानों की शिकायत पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला अपने पदाधिकारियोें के साथ एफसीआई के गेहूं खरीद केंद्र पर पहुंच गए। राजा शुक्ला ने बताया कि जिस समय वह लोग मौके पर पहुंचे, केंद्र प्रभारी संदीप सिंह की देखरेख में किसी व्यापारी का गेहूं तौला जा रहा था। जब उन्होंने उनसे इसके बारे में पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे सके और न ही गेहूं के मालिक का नाम बता पाए। इसकी जानकारी उन्होंने एडीएम व एसडीएम को दी।
सूचना पर एसडीएम देवेश गुप्ता व नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा मौके पर पहुंचे। किसान नेताओं ने अधिकारियों को बताया कि यहां पर खराब गेहूं प्रति बोरा अधिक तौला जा रहा है तथा गेहूं किसानों का नहीं आढ़तियों का लिया जा रहा है। अधिकारियों ने गेहूं को सील कर जांच के लिए भेज दिया। अधिकारियाें ने जब उनके कांटे को चेक किया तो उनके कांटे में भी गड़बड़ी मिली। केंद्र प्रभारी से इसका लिखित जवाब मांगा है। इस मौके पर भाकियू नेता पुनीत दुबे, रोहित दुबे, राहुल सिंह, डॉ. अभिषेक पाठक, सनी चौबे, आनंद तिवारी, पीयूष चौबे सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें