फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन से आए नोडल अफसर ने की कामकाज की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। आवास आयुक्त और कोरोना निगरानी के लिए जिले के नोडल अफसर बनाए गए अजय चौहान ने रविवार को सर्किट हाउस में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर का कोरोना ज्यादा घातक है, इस वजह से इसके आंकड़े अलग बनाए जाएं। साथ ही निगरानी समितियों के काम की हर दिन समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

नोडल अफसर अजय चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमितों और खांसी-जुकाम, बुखार व अन्य रोग के मरीजों को दवाओं की कमी किसी भी हालत में न होने दें। निगरानी समितियां और स्वास्थ्य टीमें जो गांव-गांव सर्वे कर रही हैं, वे दवाओं का वितरण सुनिश्चित कराएं। कोरोना का संक्रमण गांवों में न फैले इसके लिए जिला स्तरीय अधिकारी खुद गांवों में जाकर पर्यवेक्षण करें। जहां कहीं कमी दिखे कमांड को सूचित करें जिससे समय रहते मरीज को इलाज मिल सके। निगरानी समिति ने पूरे दिन क्या काम किया, क्या कमियां पाईं इसकी समीक्षा नियमित करें।
इस मौके पर एडीएम गजेंद्र कुमार, सीडीओ आरएन सिंह, सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप, एएसपी डॉ. अरविंद मिश्रा, सीएमएस मेडिकल कालेज डॉ. दिलीप सिंह, कोरोना के नोडल डॉ. प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे। नोडल अफसर समीक्षा के बाद फर्रुखाबाद चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें