फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, किया जलाभिषेक

विज्ञापन
बाबा विश्व नाथ मंदिर पर पूजा करते भक्त। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। महाशिवरात्रि पर्व पर जिले भर में उत्साह दिखा। प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने महादेव का जलाभिषेक कर मनोकामना मांगी। सबसे अधिक भीड़ शहर के सिद्धपीठ बाबा गौरी शंकर मंदिर में उमड़ी। यहां देर रात तक पूजन-अर्चन का सिलसिला चला।
विज्ञापन

गुरुवार को महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह महादेवी घाट पर भक्तों ने स्नान किया। इसके बाद शिवालयों में गंगाजल से अभिषेक किया। शहर के प्रमुख बाबा गौरी शंकर मंदिर में आधी रात के बाद कपाट खोल दिए गए। सुबह यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। लाइन में लगकर भक्तों ने पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। भव्य रूप में सजे गौरी शंकर मंदिर में लोगों ने मनोकामना पूर्ण होने की याचना की। मंदिर की ड्रोन से निगरानी की गई।
इसी तरह चौधरियापुर गांव में बाबा विश्वनाथ मंदिर में भी भक्ताें का तांता रहा। मकरंदनगर में टीले वाले शिव मंदिर सिद्धयोग आश्रम में भक्त शिवम दुबे, अखिलेश, सुमित, उज्ज्वल, अंकित वैश्य, श्याम और शिवम ने 11 क्विंटल दूध से बाबा का जलाभिषेक किया। पूरे दिन पूजा-अर्चना के साथ शिवालयों में शंखनाद, घंटों और घड़ियालों के साथ बम-बम भोले, हर-हर महादेव का उद्घोष होता रहा। कई भक्तों ने डीजे लगाकर नृत्य के साथ प्रसाद वितरण किया। शहर से लेकर गांव तक भोले बाबा की भक्ति में लोग लीन रहे। घरों में भी भक्तों ने शंकर भगवान की आराधना की गई। प्रमुख मंदिरों में रास्तों से लेकर गर्भगृह तक पुलिस का पहरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें