फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाइयों ने युवक के सिर पर बैट से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला इब्राहीमगंज में सगे भाइयों ने घर में घुसकर युवक के सिर पर बैट से हमला कर दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला इब्राहीमगंज निवासी आकाश गुप्ता पुत्र विनोद कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह वह अपने घर पर मौजूद था। तभी मोहल्ले के ही दो सगे भाई उसके घर पर आए और घरेलू बातों को लेकर गालीगलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर उन लोगों ने उसके सिर पर बैट से हमला कर दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। शोरगुल सुनकर जब परिजन आ गए तो उक्त युवक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने घायल युवक को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें