कन्नौज। युवती से छेड़खानी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवती के परिजनों समेत पड़ोसियों ने उसकी पहले जमकर धुनाई की। इसके बाद सिर मुंडवा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर सरवन निवासी एहतिशाम पुत्र शमशाद अक्सर सरायमीरा क्षेत्र में बाइक से घूमता रहता था। शुक्रवार को वह सरायमीरा क्षेत्र के एक परचून की दुकान पर बैठी युवती से छेड़खानी करने लगा। यह करते देख युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। शोरगुल सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए। उन्होंने युवक की इस हरकत से नाराज होकर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसके सिर का एक हिस्सा मुंडवा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कोतवाली ले आई। कोतवाल विकास राय ने बताया कि युवक को जेल भेज दिया गया।