फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला : ठंड से ठिठुर रहे गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। गोशाला में रहने वाले गोवंश को सर्दी से बचाने को तिरपाल की व्यवस्था करवाए जाने का फरमान शासन से जारी हुआ है, पर बजट न मिलने के कारण गोवंश ठिठुर रहे हैं। चारे के नाम पर दोयम दर्जे का भूसे से अपना पेट भर रहे हैं।
विज्ञापन

विकास खंड क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में तेरह तथा छिबरामऊ व सिकंदरपुर में एक- एक गोशाला संचालित है। इनमें सैकड़ो गोवंश पल रहे हैं। सर्दी व कोहरे के मौसम को देखते हुए शासन ने सभी गोवंशों को झूल से ढंकने व टीन शेड के चारों तरफ तिरपाल की व्यवस्था करने का फरमान जारी हुआ हैं। पर बजट नहीं मिला है। अब इसकी व्यवस्था पंचायत सचिवों के कंधों पर डाल दी गई है। रविवार को ग्राम लडै़ता व हमीरपुर गोशाला में किसी भी गोवंश पर झूल नजर नहीं आई। बताते कि अभिलेखों में ग्राम लड़ैता की गोशाला उत्कृष्ट गोशालाओं में शामिल हैं।
हमीरपुर के प्रधान प्रतिनिधि राजीव यादव व लडै़ता के प्रधान ईश्वरदयाल ने बताया कि शासन ने फरमान जरूर जारी हुआ पर बजट नहीं दिया गया। सात माह से चारे के लिए शासन से पैसा नहीं भेजा गया। जब से गोशाला का संचालन शुरू हुआ केयरटेकर का मानदेय भी प्रधानों ने स्वयं ही वहन किया हैं। अपने निजी खर्चों से गोशालाओं का संचालन नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें