सौरिख। मिर्गी के दौरे से परेशान युवक ने शनिवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। कायमपुर निवासी भोला (21) पुत्र भगवत दयाल ने बीमारी के चलते देर रात घर के अंदर कमरे में बंधे बांस बल्ली में शर्ट से फंदा लगा लिया। रविवार की सुबह परिजन जब सो कर उठे तो युवक को चारपाई पर न देख उसको आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब न मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। घर के एक कमरे में अंदर से कुंडी लगी हुई थी। दरवाजा न खोलने पर परिजनों ने उसे तोड़ दिया और जैसे ही अंदर घुसे, वैसे ही शव देखकर उनके होश उड़ गए। भोला के पिता भगवत दयाल ने बताया कि वह पिछले सात-आठ सालों से मिर्गी के दौरे से परेशान चल रहा था। आगरा, कानपुर व अन्य जगहों पर भी युवक का इलाज कराया गया लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इससे युवक का मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया था। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।