कन्नौज। पीएसएम डिग्री कालेज में सोमवार को 190 मतदान कर्मिकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें माइक्रो आब्जर्बर, पीठासीन अधिकारी व मतदान सहायक समेत 190 मतदान कर्मिकों को मतदान की बारीकियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत विनीत कटियार ने बताया कि सोमवार को शहर के पीएसएम डिग्री कालेज में 190 मतदान कर्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण सुबह 11 बजे से शुरू होगा। प्रशिक्षण में सीडीओ आरएन सिंह, डीडीओ एनबी सविता समेत पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन एक दिसंबर को शिक्षक-स्नातक एमएलसी के चुनाव को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से माइक्रो आब्जर्बर, पीठासीन अधिकारी, मतदान सहायक उपस्थित रहेंगे। शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर जिले में 12 केंद्र व 29 मतदेयस्थल बनाए गए है। इसमें शिक्षक मतदाता 1741 व स्नातक के 17,227 मतदाता है। यह एक दिसंबर को अपना मताधिकार का प्रयोग करें।