कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। रविवार को जिले में सात नए कोरोना संक्रमित पाए गए है। इसमें एक कोर्ट कर्मचारी भी शामिल है। इससे अब सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायालय बंद रहेगा। वहीं जिले के कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या देखकर सभी थाना परिसरों में शिविर लगाकर पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच कराई गई।
सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि तीन कन्नौज ब्लाक, उमर्दा छिबरामऊ तालग्राम में एक-एक संक्रमित पाए गए। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 3252 हो गई। वहीं जिले में 3116 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। रविवार को 13 लोगो ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। 93 संक्रमितों का उपचार कोविड अस्पताल और होम असोलेशन में हो रहा है। जिले में कोरोना सेे अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है।