कन्नौज। हरदोई मोड़ के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। करीब एक किलोमीटर दूर तक शव घिसटता रहा, जिससे शव क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने शिनाख्त के लिए पूछताछ शुरू की।
रविवार करीब दो बजे मानीमऊ क्षेत्र में हरदोई मोड़ के पास शराब ठेका के सामने करीब 30 वर्षीय युवक रेलवे ट्रैक पार कर जीटी रोड की ओर जा रहा था। इसी समय कानपुर से फर्रुखाबाद की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मालगाड़ी में शव फंसकर करीब एक किलोमीटर दूर जिला अस्पताल के सामने तक आ गया। रेलवे क्रासिंग के पास जसौली गांव में रहने वाले कुछ युवकों ने क्षत-विक्षत शव देखा। जिसकी जानकारी पर जिला अस्पताल चौकी प्रभारी पंकज कुमार यादव मौके पर पहुंच गए। कोतवाल विकास राय ने बताया कि युवक का चेहरे के भी चिथड़े-चिथड़े हो गए, जिससे पहचान संभव नहीं हो रही है। मृतक के शरीर पर नीला पैंट था।