फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर दबाव के काम करें बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ/सौरिख। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रशासन विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां शुरू कर दी है। रविवार को एडीएम गजेंद्र कुमार ने बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ को बगैर किसी दबाव के काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को एडीएम ने छिबरामऊ में तहसील के पास संचालित प्राथमिक विद्यालय व हीरालाल वीएन इंटर कालेज, सौरिख में सरदापुर व राजापुर प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य में 18 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी युवक युवतियां छूटने न पाएं। साथ ही जिन व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम सूची से हटवा दें। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी भी व्यक्ति के दबाव में आकर गलत नाम न जोड़े। एडीएम ने पहचान पत्रों में जो गड़बड़ियां हैं, फार्म भरकर उन अशुद्धियों का दूर करवाने के निर्देश दिए। पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार अभिमन्यु कुमार, नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा, बीएलओ स्नेहलता व गीता भारती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें