सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जांच करते डीजी परिवार कल्याण डा. राकेश दुबे।
- फोटो : CHIBRAMAU
सिकंदरपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कबाड़ देख डीजी परिवार कल्याण डॉ. राकेश दुबे बिफर पड़े। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि अस्पताल में जमा कबाड़ को हटाकर शीघ्र उसका निस्तारण करें।
डीजी परिवार कल्याण डॉ. राकेश दुबे ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिबरामऊ में जल्द ही सर्जन की नियुक्ति की जाएगी। ताकि ऑपरेशन की सुविधा शुरू हो जाए। बिना सूचना स्टॉफ नर्स के गायब होने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण भी मांगा है। इस दौरान सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरुप, एसीएमओ डॉ. राममोहन तिवारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।