कन्नौज। एक दिन पहले छिने रुपये मांगने पहुंचे युवक को एक पक्ष ने पीटा दिया। पता चलते ही दूसरा पक्ष भी पहुंचा। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव भी हुआ। इसमें पांच घायलों को भर्ती कराया गया है।
सदर कोतवाली के गांव भिम्मापुरवा निवासी परशुराम के पड़ोसी रजनीश से गुरुवार सुबह नौ बजे विवाद हो गया। रजनीश ने उसे पीट दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच पथराव होने लगा। जिसमें परशुराम, भाई प्रमोद और मां विंदेश्वरी घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष से रजनीश और अंकित घायल हुए। कोतवाली में रजनीश और अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए परशुराम ने बताया कि बुधवार को वह नशे में था। रजनीश ने जेब से एक हजार रुपये छीन लिए। सुबह मांगने पहुंचा तो रजनीश व परिजनों ने पीटा और पथराव कर दिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक एनएल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।