फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर वाहन की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। खेत में गोभी की रखवाली करने के लिए घर से निकले किसान को जीटी रोड पर एक वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दीपकपुर गांव निवासी दिवारीलाल शाक्य (55) पुत्र गंगादीन जीटी रोड के किनारे स्थित अपने खेत में गोभी की रखवाली कर रहे थे। बुधवार की रात नौ बजे के करीब जीटी रोड पार करते समय एक वाहन ने दिवारीलाल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजन दिवारीलाल की तलाश में खेत जा रहे थे। एक स्कूल के सामने फुटपाथ पर लाश देख ठिठक गए। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि दिवारीलाल को गोभी की हर दिन रखवाली करनी पड़ती थी। दो बेटे व दो बेटियां हैं। पुलिस ने बेटे सोनू की तहरीर पर एक वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें