फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम ने की डेंगू व मलेरिया की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनगढ़। डीएम के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कस्बे के बाथम बस्ती में शिविर लगाकर डेंगू, मलेरिया व कोरोना की जांच की। आशा ने घर घर लोगों को जांच के लिए बुलाने पहुंची, इसके बाद भी लोग शिविर तक जाने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. राहुल मिश्रा के निर्देश पर डा. कुलदीप सिंह, शिवरतन, नाथूराम, सूर्यकांत, संदीप, शैलेंद्र, रवींद्र ने सपा नेता सुरेश चंद्र उर्फ बिद्दी बाथम के दरवाजे पर शिविर लगाया। शिविर के दौरान मलेरिया व डेगूं की 49 स्लाइड बनाई गई। इसके साथ ही 32 लोगों की एंटीजन किट व 32 लोगों आरटीपीसीआर जांच की गई। डा. राहुल मिश्रा ने बताया कि एंटीजन किट से की गई जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्लाइडों की जांच रिपोर्ट आने के बाद लोगों का उपचार शुरू कराया जाएगा। इसके साथ ही शिविर के दौरान चिकित्सकों ने रोग के अनुसार लोगों को दवाएं भी वितरित की। उधर, दूसरी तरफ शिविर तक लोगों को पहुंचाने के लिए लेखपाल व आशा को तैनात किया था। आशा बहू ने घर घर जाकर लोगों को शिविर में जांच कराने के लिए सूचना पहुंचाई। इसके बाद भी मोहल्ले के कई परिवारों के लोग जांच कराने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें