गुरसहायगंज। स्थानीय बिजली घर में मशीनों में लगी आग के बाद दूसरे दिन भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। 24 घंटे में मात्र तीन घंटे बिजली मिलने से लोग परेशान रहे।
शुक्रवार को स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर लगी बीसीबी मशीन में फॅाल्ट के चलते आग लग गई थी। इससे कई मशीनें जलकर नष्ट हो गई थी। किसी प्रकार कसबा और दो फीडरों को को ही चालू किया जा सका था। इसके बाद शनिवार को नई मशीनें लगाए जाने के लिए सुबह छह बजे से बिजली आपूर्ति बंद की गई। पूरे दिन चले काम के दौरान कस्बा सहित आधा सैकड़ा से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति तरह से बंद रही। देर रात करीब नौ बजे चालू हो सके। एक घंटा बिजली आपूर्ति के बाद हाईटेंशन लाइन पर अकबरपुर के पास आउट हो गया। जिससे फिर आपूर्ति बंद हो गए और पूरी रात लोगों ने अंधेरे में काटी। सुबह किसी प्रकार बिजली चालू हो सकी। 24 घंटे में मात्र तीन घंटे बिजली आपूर्ति मिलने से कई मोहल्लों में पानी की किल्लत हो गई। नगर पालिका में लगे नलकूप चालू ना हो पाने से यह समस्या जटिल रही।