फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में मिले 45 नए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शनिवार को जिले में 26 और रविवार को 19 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में संक्रमितों की संख्या 1296 हो गई है। कोविड अस्पताल में 268 संक्रमितों का उपचार हो रहा है। इलाज के बाद अब तक 1019 संक्रमित ठीक भी हो चुके हैं। कोरोना वायरस की चपेट में आकर जिले में नौ लोगों की जान भी जा चुकी है। मौजूदा समय जिले के 89 इलाके हॉटस्पॉट घोषित हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मिले संक्रमितों में हाजीपुर करन में 50 वर्षीय महिला, मंडी बाजार तिर्वा में 60 वर्षीय वृद्ध, तिर्वा रोड के एक शीतालय में 65 वर्षीय वृद्ध, अकिलपुर में 24 वर्षीय युवती, मधुपुर में 32 वर्षीय युवक, बड़ा बाजार कन्नौज में 32 वर्षीय युवक, पूर्वी बाईपास छिबरामऊ निवासी 33 वर्षीय युवक, मिश्रीपुर में 23 वर्षीय युवक, नवीगंज मैनपुरी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, 55 वर्षीय व्यक्ति, नगर पालिका गुरसहायगंज में 25 वर्षीय युवती, 13 वर्षीय बालक, अफसरी मोहल्ला में 52 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवती, 16 वर्षीय किशोरी, पांडेयपुरवा निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, बैंक ऑफ इंडिया गुरसहायगंज का 32 वर्षीय कर्मचारी, मेडिकल कालेज तिर्वा 34 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मचारी, ठठिया में 53 वर्षीय व्यक्ति, त्रिपाठी नगर में नौ वर्षीय बालक, बालायपुर में 59 वर्षीय व्यक्ति, मकरंदनगर में 38 वर्षीय युवती, मलिकापुर में 23 वर्षीय युवती, दो वर्षीय मासूम, डुडवा बुजुर्ग में 45 वर्षीय युवक, सराफान में 32 वर्षीय युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
वहीं रविवार को सरायमीरा निवासी छह वर्षीय बालक, रौरी निवासी तीन वर्षीय बालक, 65 वर्षीय व्यक्ति, कसावा गांव में 70 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय युवती, 25 वर्षीय युवती, 65 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय युवती, 65 वर्षीय व्यक्ति और 75 वर्षीय वृद्ध, मेडिकल कालेज तिर्वा में 24 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मचारी, 28 वर्षीय कर्मचारी, छिबरामऊ निवासी 45 वर्षीय युपक, गौरियापुर में 55 वर्षीय व्यक्ति, कुतलुपुर में 29 वर्षीय युवती, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज में 50 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मचारी, बेहरापुर इंदरगढ़ में 28 वर्षीय युवती, रीवा कन्नौज में 35 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें