फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर लोक निर्माण विभाग के चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर लोक निर्माण विभाग में तैनात चालक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बाराबंकी के गुमटेर निवासी छत्रपाल (48) पुत्र रामगुलाम लोक निर्माण विभाग कन्नौज कार्यालय में चालक के पद पर तैनात है। वह मंडी समिति सरायमीरा जीटी रोड के सामने लोक निर्माण विभाग की कालोनी में रहता है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह किसी काम से जीटी रोड आ रहा था। तभी कालोनी के सामने रेलवे ट्रैक पार करते समय कानपुर की ओर से आ रही मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में वह आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाल विकास राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें