फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले काम में रुचि नहीं ले रहे प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
तेराजाकेट। जिला पंचायतराज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने खंड विकास कार्यालय में शुक्रवार को पंचायत सचिवों व ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले काम में कई ग्राम प्रधान रुचि नहीं ले रहे हैं। तालग्राम ब्लाक को कामकाज में फिसड्डी बताकर कड़ी हिदायत दी गई।
विज्ञापन

तालग्राम ब्लाक में सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय के निर्माण के अलावा जहां पंचायतघर नहीं है, वहां पंचायत घर का निर्माण मनरेगा से होना है। ग्राम प्रधान गांव में जगह का न होना, ईंट, राजमिस्त्री, मजदूर की मजदूरी कम होने का बहाना बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। डीपीआरओ ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले सामुदायिक शौचालयों व पंचायत घरों के नौ जगह चल रहे निर्माण कार्य में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।
उन्होंने पंचायत सचिवों व ग्राम प्रधानों से कार्य की धीमी प्रगति का कारण पूछा। उन्होंने कहा कि यदि किसी ग्राम पंचायत में जगह नहीं है तो वह राजस्व विभाग से लिखित रूप में लें। ईंट के दामों का निर्धारित लोक निर्माण विभाग तय करता है। वहीं, मनरेगा मजदूर कम समय में काम कर पूरे दिन की मजदूरी लेता है। ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय, पंचायत घर व हैंडपंप को छोड़कर अन्य कार्य न कराए जाएं। इस दौरान बीडीओ उपेंद्र नाथ खरवार, एडीओ पंचायत रमेश चंद्र शर्मा, मुनीश कुमार गौड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें