तालग्राम। थाना क्षेत्र के गोवा गांव के पास शुक्रवार रात आठ बजे के करीब 50 साल का एक शख्स खून से लथपथ मिला। बाइक भी पास में पड़ी थी। पुलिस ने घायल को मेडिकल तिर्वा भेजा है। हादसा हुआ है फिर कोई घटना हुई है, पुलिस जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे सर्विस रोड पर हुआ। युवक के सिर पर हेलमेट भी फंसा था जबकि सिर और चेहरे में चोटें थी। घायल व्यक्ति कुछ बताने की हालत में नहीं था। इससे पहचान नहीं हो सकी है। बाइक भी बिना नंबर की थी कोई फोन कागज भी नही मिला है। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने सांसे चलती देख एंबुलेंस से मेडिकल कालेज तिर्वा भेज कर भर्ती कराया है। पहचान के प्रयास कर रही है। बाइक को कब्जे में लिया है। चौकी प्रभारी अमोलर राजेश प्रतापसिंह का कहना है कि हादसा लग रहा है बाइक से गिरा है।