फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बाइक सवार ने मारी टक्कर, फिर लोडर ने चढ़ाया पहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। जीटी रोड पर पैदल जा रहे युवक को पहले बाइक सवार ने टक्कर मार दी, उसके बाद पीछे से आए लोडर का पहिया उस पर चढ़ गया। युवक को गंभीर हालत में सौ शय्या अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को नगर के मोहल्ला कस्साबान निवासी बहार खां का पुत्र आदिल(28) पैदल ही पश्चिमी बाईपास की तरफ जा रहा था। मवेशी बाजार के सामने पीछे से आए बुलेट चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। उसके बाद पीछे से आ रहे लोडर चालक ने तेजी व लापरवाही दिखाते हुए उसके ऊपर वाहन चढ़ा दिया। हादसे के बाद दोनों वाहन चालक मौके से भाग निकले। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर आदिल को सौ शय्या अस्पताल भिजवाया, जहां उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें