छिबरामऊ। विद्युत चोरी की हेल्पलाइन नंबर पर हुई शिकायत की जांच करने पहुंची विजिलेंस टीम ने माली वाली गली में छापेमारी की। इस दौरान एक कनेक्शन धारक को मीटर बाईपास कर विद्युत चोरी करते हुए पकड़ लिया। टीम ने विद्युत चोरी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करवाया है।
विजिलेंस टीम जेई मोहित कुशवाह व एसके शुक्ला के नेतृत्व में नगर में कई जगहों पर छापामारी की। उन्होंने बताया कि विद्युत चोरी की शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर की गई थी। शिकायतों की जांच को लेकर सौ शय्या अस्पताल जाने वाले मार्ग पर स्थित केला गोदाम व माली वाली गली में छापा मारी की गई। केला गोदाम पर चोरी की शिकायत सही नहीं पाई गई जबकि मोहल्ला माली वाली गली में कांति देवी पत्नी श्याम सक्सेना को मीटर बाईपास कर विद्युत चोरी करते हुए पकड़ लिया।