फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे श्रमिकों के मददगार बने

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। भूखे को अन्न और प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ी इंसानियत है। इसकी मिशाल जिले के छोटे से कस्बा में रहने वाली गरिमा सिंह ने पेश की। लॉकडाउन में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले श्रमिकों को रोजाना बिस्कुट, नमकीन, पानी के साथ लंच पैकेट मुहैया करा रही है।
विज्ञापन

ठठिया कस्बा में रहने वाली गरिमा सिंह शाम होते ही आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आ जाती है। पैदल और साइकिल से गुजरने वाले श्रमिकों को रोककर उन्हें बिस्कुट, नमकीन, पानी के साथ लंच पैकेट देती है। लॉकडाउन के बाद से वह श्रमिकों की सेवा कर रही है। गरिमा सिंह ने बताया कि देश संकट में है। डाक्टर, पुलिस और मीडियाकर्मी अपना फर्ज निभा रहे है। संकट के दौर में श्रमिकों को नाश्ता, भोजन देकर वह लोगों को हौसलाफजाई कर रही है। उन्होंने अन्य लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें